जीडीएस का मतलब (ग्रामीण डाक सेवक) होता है। जो की घर घर जाके लोगो को सेवाए प्रदान करता है। जीडीएस का ट्रांसफर पोर्टल साल में चार बार खुलता है। इसमें लड़के और लड़की के 1 साल के कार्य को गिना जाता है लड़के को उसकी पूरी लाइफ में सिर्फ दो ट्रांसफर मिलते जबकि लड़की को उसकी लाइफ में ट्रांसफर के तीन मौके मिलते है। साल में हर बार ट्रांसफर पोर्टल चार बार खलता है
जीडीएस ट्रांसफर के लिए निम्नलिखित शर्तें है
- लड़की के लिए 3 चांस।
- लड़के के लिए 2 चांस।
- एक साल की इंगेजमेंट होनी चाहिए चाहे लड़का हो या लड़की।
- यदि आपने ट्रांसफर के लिए अप्लाई किया है। और आपका नाम ट्रांसफर लिस्ट में आया है, तो आपका एक चांस चल जाएगा चाहे वह जगह आप ले या ना ले।
जीडीएस का ट्रांसफर लेने के मुख्य दो तरीके है।
म्युचुअल ट्रांसफर:
इस ट्रांसफर के लिए एक साल का सर्विस गिना जाता है। एक साल की सर्विस पूरी हो जाने के बाद दो लोगो की सहमति से होता है। जैसे उदाहरण: एक लड़का या लड़की जो राजस्थान राज्य का है। जो हरियाणा में काम करता है। और दूसरा लड़का हरियाणा का है जो राजस्थान में काम करता है। और ये दोनो अपने अपने राज्य में जाना चाहते है। तो आसानी से IPO के माध्यम से करा सकते हैं। इस ट्रांसफर को इस साल हो जाने के बाद कभी भी करा सकते है।
ऑनलाइन ट्रांसफर:
जीडीएस का ऑनलाइन ट्रांसफर साल में चार बार खुलता है 2024 के नियम के अनुसार, आने वाले समय में इस में कम ज्यादा का बदलाव हो सकता है। इसमें भी 1 साल का सर्विस चाहिए। एक साल पूरा हो जाने के बाद जब भी ट्रांसफर पोर्टल खुले तब अप्लाई कर सकते है।
Post a Comment
0Comments